Ellenabad Health Check-up Camp: उपमंडल नागरिक अस्पताल ऐलनाबाद में लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
Ellenabad Health Check-up Camp (एम पी भार्गव): सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत आज उपमंडल नागरिक अस्पताल ऐलनाबाद में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अमीर चंद मेहता, नरेश कटारिया, जसवीर चहल, रवि लड्डा, एमिनेंट पर्सन धीरज तनेजा व चंद्र प्रकाश सोनी और जिला आईटी सेल से कविता सिहाग मौजूद रहे।

इस अवसर पर सिविल सर्जन सिरसा डॉ. पवन कुमार एवं डॉ. विपुल गुप्ता ने विशेष रूप से शिरकत की। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. कनुप्रिया भाटिया, डॉ. प्रिंस ग्रोवर सहित सिविल हॉस्पिटल ऐलनाबाद व सिरसा की पूरी टीम मौजूद रही। सिरसा से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप, नेत्र रोग डॉ. रिया कम्बोज, स्त्री रोग डॉ. लीना चौधरी, फिजिशियन डॉ. गगनदीप, जनरल सर्जन डॉ. अभिनव जोशी, दंत रोग डॉ. सुरेश गोदारा, फिजियो डॉ. विनोद जांगड़ा, काउंसलर बलविंदर सिंह, किशोरावस्था काउंसलर कमल कक्कड़ सहित लैब, एक्स-रे, टेली ईसीजी, आयुष्मान विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
शिविर की मुख्य उपलब्धियां:- कुल 395 रजिस्ट्रेशन
-हड्डी रोग – 23, फिजिशियन 89, नेत्र रोग – 36, स्त्री रोग 52, गर्भवती जांच – 44
– फिजियोथेरेपी – 20, दंत रोग – 24, नशा मुक्ति – 7 जांच व 7 काउंसलिंग- लैब टेस्ट – 150, एक्स-रे – 62, टेली ईसीजी – 16- एनसीडी –स्क्रीनिंग – 87, एचपीवी वैक्सीन – 20
-आयुष्मान कार्ड – 4 बने, 7 मरीज निःशुल्क भर्ती- मित्रता क्लिनिक में 17 बच्चों की काउंसलिंग, 35 आभा आईडी बनी।
सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां व परामर्श दिया गया।
