Champions of Care campaign: अनंत अंबानी की ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ मुहिम, हर साल 20 लाख जानवरों तक पहुंचेगी मदद

देशभर के 50 से ज्यादा पशु कल्याण संगठन ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ से जुड़े

Champions of Care campaign: अनंत अंबानी ने देशभर में जानवरों की मदद के लिए ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ मुहिम शुरू की है। वनतारा की इस मुहिम से 50 से ज्यादा पशु कल्याण संगठन जुड़े हैं। अनुमान है कि इसके जरिए हर साल करीब 20 लाख जानवरों को इलाज, रेस्क्यू, शेल्टर, भोजन और दूसरी जरूरी मदद पहुंचाई जा सकेगी।

इसमें सड़कों पर रहने वाले कुत्ते और बिल्लियां, छोड़े गए या घायल जानवर, साथ ही मवेशी, गधे और घोड़े भी शामिल होंगे। जरूरत के मुताबिक पशु कल्याण संगठनों को एम्बुलेंस, रेस्क्यू उपकरण, इलाज और जांच की मशीनें, शेल्टर और ट्रेनिंग जैसी मदद दी जाएगी।

अनंत अंबानी ने कहा, “हर दिन बहुत से लोग सीमित साधनों के बावजूद जरूरतमंद जानवरों की देखभाल करते हैं। ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ के जरिए हम उनके साथ खड़े होकर इस काम को और मजबूत करना चाहते हैं। हमारे लिए यही ‘एवरी लाइफ मैटर्स’ का असली अर्थ है।”

वनतारा और मुहिम से जुड़े संगठनों ने साथ मिलकर काम करने के लिए एक सहमति पत्र पर भी हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत वे जानकारी, अनुभव और संसाधन साझा करेंगे, ताकि जानवरों की मदद करने वाले संगठनों को उनकी जरूरत के मुताबिक बेहतर सहयोग मिल सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.