स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई

परमिट, फिटनेस और बीमा समाप्त होने पर 02 स्कूल वैन और 2 ऑटो किए गए सीज, 1 निजी वैन का चालान

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बिना वैध अभिलेखों के संचालित वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यात्रीकर अधिकारी द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान 15 वर्ष पुरानी 2 निजी मारुति वैन स्कूली बच्चों का परिवहन करती पाई गई। जांच में दोनों वाहनों के परमिट, फिटनेस एवं बीमा की वैधता समाप्त पाई गई। दोनों वाहन टाण्डा के बाजपुर रोड स्थित जॉन वियना स्कूल और रूपापुर सिरका पट्टी स्थित एस.एम.डी. स्कूल के विद्यार्थियों को ले जाते हुए मिले। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों वाहनों को तत्काल सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त एक अन्य निजी मारुति वैन बिना वैध अनुमति के सवारी ढोते हुए पकड़ी गई, जिसके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान परमिट, फिटनेस एवं बीमा सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों के बिना अनधिकृत रूप से संचालित दो ऑटो/टेम्पो भी पकड़े गए, जिन्हें नियमानुसार सीज कर दिया गया। यात्रीकर अधिकारी ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना वैध दस्तावेजों अथवा अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने वाहन संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही वाहन संचालित करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.