हर बूथ पर वृक्षारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित करें कार्यकर्ता :- हर्षवर्धन आर्य
निरंतर सीखने वाला कार्यकर्ता ही समाज में प्रभावी भूमिका निभाता है : हर्षवर्धन आर्य
-पर्यावरण संरक्षण के लिए भाजपा कार्यकर्ता निभाएंगे अग्रणी भूमिका : राजीव कुमार गुप्ता
-सरल ऐप के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण पूर्ण करें कार्यकर्ता : राजीव कुमार गुप्ता
- रिपोर्ट: इंतज़ार हुसैन
बदायूं : भाजपा कार्यालय पर 12 जुलाई से प्रारंभ होने वृक्षारोपण अभियान तथा डिजिटल लर्निंग ऐप विषय पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य तथा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने कहा वृक्षारोपण अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने में भाजपा कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण करें और यह भी सुनिश्चित करें कि लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं नियमित देखभाल हो, क्योंकि पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उसे वृक्ष बनाना उससे भी अधिक आवश्यक है।
आगे कहा डिजिटल लर्निंग ऐप विषय भाजपा के कार्यकर्ताओं को भाजपा की कार्यशैली, विचारधारा, नेतृत्व के विजन और आधुनिक कार्यप्रणाली से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जब कार्यकर्ता निरंतर सीखता है, स्वयं को अपडेट रखता है और तकनीक का उपयोग करता है, तभी वह समाज के बीच प्रभावी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया, वे स्वयं प्रशिक्षण प्राप्त करें और अपने-अपने मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्रों एवं बूथों पर प्रत्येक कार्यकर्ता को भी इस अभियान से जोड़कर भाजपा को अधिक सक्षम, अनुशासित और भविष्य के लिए तैयार बनाएं।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्रहित के प्रत्येक अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने वाला संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 12 जुलाई से जनपद के प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता व्यापक वृक्षारोपण करेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 10 पौधे लगाने का संकल्प लेकर अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देगा। उन्होंने कहा पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। इसलिए लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल, सुरक्षा और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित विरासत का आधार बने।
आगे कहा भाजपा समय के साथ स्वयं को आधुनिक और तकनीकी रूप से भी सशक्त बना रहा है। इसी उद्देश्य से डिजिटल लर्निंग ऐप प्रत्येक कार्यकर्ता के वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी प्रशिक्षण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सरल एप के माध्यम से डिजिटल लर्निंग विषय से जुड़कर निर्धारित प्रशिक्षण पूर्ण करें और अपना प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) डाउनलोड करें।
मंच का संचालन जिला महामंत्री शैलेंद्र मोहन शर्मा ने किया।
इस अवसर पर एमपी सिंह राजपूत, जोगेंद्र सिंह पटेल, बीएस मौर्य, सीमा राठौर, सरिता वार्ष्णेय, प्रदीप चौधरी, उदयवीर दिवाकर, संदीप चौहान, अनुज माहेश्वरी, आशीष शाक्य, अजय तोमर, रचना शंखधार, राजवती वर्मा, विश्वजीत गुप्ता, सहदेव सागर, अनुराग दीक्षित, मुनेंद्र शाक्य, अचल शर्मा, अमिता उपाध्याय, केशव चौहान, हाजी सलीम, अनुपम पाठक, दुष्यंत सिंह, अनुज सक्सेना, देव सिंह यादव, शिवम शंखधार, आदित्य माहेश्वरी, रितेश चौहान, सचिन अग्रवाल, मनोज गुप्ता, सुनील सिंह, सर्वेश शाक्य, अविनाश शाक्य, सुनील गुर्जर, गुलशन प्रताप सिंह, वीरपाल सिंह यादव, राम चरण पाल, नौरंग पाल, ओमपाल राजपूत, राजीव शर्मा, राहुल देव शाक्य, मोहित तोमर, उपदेश सिंह, पीयूष माहेश्वरी, राघव सिंह, ललतेश ठाकुर, गोपाल शर्मा, विदेश श्रीवास्तव आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
