आपदा से निपटने के लिए दिया गया प्रशिक्षण,बाढ़ और आपदा प्रबंधन का मॉकड्रिल,बचाव के सिखाए गए तरीके

लखीसराय(सरफराज आलम) लखीसराय जिले के बालगुदार स्थित पंचायत सरकार भवन में आपदा मित्रों,गोताखोरों और स्थानीय युवकों के लिए बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण तथा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आगामी मानसून और संभावित बाढ़ की स्थितियों के मध्य नजर बचाव एवं राहत कार्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से एसडीआरएफ टीम,मुंगेर के द्वारा आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान एसडीआरएफ के पर शिक्षकों ने प्रतिभागियों को बाढ़ डूबने की घटनाओं बृजपात और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी टीम ने जोर दिया कि आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और प्रशिक्षण के आधार पर कार्य करने से जान-माल के नुकसान को काफी हद तक काम किया जा सकता है।मॉकड्रिल के माध्यम से बाढ़ के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों तथा पहुंचने राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षकों को जल दुर्घटनाओं में बचाव कार्य करने की तकनीक का प्रदर्शन कर अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम का एक मौका आकर्षण सीपीआर प्रशिक्षण रहा एसडीआरएफ टीम ने प्रतिभागियों को हृदय गति रुकने या बेहोशी की स्थिति में प्राथमिक उपचार प्रदान करने की विधि का भी प्रशिक्षण दिया प्रशियों ने सीपीआर की तकनीक का व्यवहारिक का अभ्यास भी किया। इस अवसर पर बाढ़ के दौरान क्या करें और क्या ना करें संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षित आपदा मित्र और स्थानीय युवा आपदा के समय प्रशासन के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिससे लोगों के जान बचाने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आपदा मित्र,गोताखोर और स्थानीय युवक उपस्थित थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.