2026-27 टीम मिशन ग्रीन का कार्यभार मनोज कुमार के कंधो पर

ऐलनाबाद, 04 जून (एम पी भार्गव ): पर्यावरण संरक्षण सेवा ट्रस्ट, शाखा टीम मिशन ग्रीन की एक अहम बैठक बुधवार शाम को संपन्न हुई। इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पिछले वर्षों के कार्यकाल के दौरान टीम के द्वारा किए गए कार्यो के बारे में समीक्षा की। टीम संरक्षक के तौर पर सुभाष चन्द्र नगर पार्षद,राम अवतार पारीक मौजूद रहे।

बैठक में पहुंचे सभी सदस्यों का टीम प्रधान सोहनलाल सोनी ने स्वागत किया और टीम के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए बधाई दी। इस दौरान आगामी वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी के लिए विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से मनोज कुमार को टीम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त टीम अध्यक्ष को सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की व पूर्व अध्यक्ष सोहनलाल सोनी ने गले में माला पहनकर नवनिर्मित अध्यक्ष का स्वागत किया।

नव नियुक्त टीम अध्यक्ष मनोज कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार टीम के सदस्यों द्वारा मुझ पर विश्वास जताया गया है मैं वादा करता हूं कि टीम के नियमानुसार चलता हुआ अपने कार्यकाल में सभी को साथ लेकर सामाजिक कार्यों में हमेशा ही अग्रसर रहूंगा। उन्होंने कहा कि वह यह भी उम्मीद रखता है कि सभी सदस्य टीम का सहयोग करते हुए सामाजिक कार्यों में हमेशा ही बढ़-चढ़ कर भाग लेते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम हमारा कार्य पर्यावरण व जीव जंतुओं की सेवा के प्रति रहेगा इसके अतिरिक्त कहीं भी शहर में साफ सफाई का कार्य करना पड़ेगा तब भी टीम मिशन ग्रीन का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में शेष कार्यकारिणी की भी घोषणा कर टीम सदस्यों में बढ़ोतरी की जाएगी। इस दौरान टीम सदस्य बलराज सिंह,जगदीश सोनी,रतन लाल सोनी,अशोक खिचवानियां,रवि खिचवानियां व अनील सोनी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.