भीषण गर्मी व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्था टीम मिशन ग्रीन द्वारा निशुल्क सकोरे वितरित कार्यक्रम आज
ऐलनाबाद, 04 जून (एम पी भार्गव): भीषण गर्मी व प्रर्यावरण दिवस पर शहर ऐलनाबाद की सामाजिक संस्था टीम मिशन ग्रीन द्वारा पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के हनुमानगढ़ रोड पर स्थित योग साधना मंदिर में आज शुक्रवार को मिट्टी के सकोरे निःशुल्क वितरित किए जाएगे। टीम मिशन ग्रीन प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि गर्मी में पानी की कमी के कारण कई पक्षी परेशान होते हैं और एक छोटा जल पात्र भी उनके लिए जीवनदान साबित हो सकता है।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आप निशुल्क सकोरे शुक्रवार को योग साधना मंदिर हनुमानगढ़ रोड से सुबह सात बजे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने आमजन से अपील की कि वे प्रतिदिन सकोरे में स्वच्छ पानी भरें, ताकि पक्षियों को गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी जो हमें फोटो भेजेगें जिस सकोरे पर ज्यादातर पक्षी होगें उसको सम्मानित किया जाएगा।
