दर्दनाक हादसा: कारों की चपेट में आने से पैदल जा रहे युवक की मौत

सिकंदराबाद स्थित औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करने करने वाले युवक की कारों की भिड़ंत में चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई
औद्योगिक क्षेत्र चौकी इंचार्ज ने बताया कि शुक्रवार रात औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में काम करने वाले विक्रम कुमार प्रजापति ,उम्र – 34 वर्ष , निवासी कुशीनगर वर्तमान में फैक्ट्री एरिया स्थित गोपालपुर गांव में रह रहा था| शुक्रवार रात कंपनी से काम कर अपने घर लौट रहा था तभी सड़क पार करते समय दो कारों की भिड़ंत की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई | पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया|

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.