तिथि भोज एवं पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन

• बच्चों की शैक्षिक प्रगति और नियमित उपस्थिति को लेकर अभिभावकों से किया गया संवाद

घोरावल(सोनभद्र)। प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी में तिथि भोज एवं पैरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार सिंह पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा जिले के एसआरजी, विकास खंड के समस्त एआरपी एवं शिक्षकगण मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों और शिक्षकों ने बच्चों के साथ बैठकर तिथि भोज में भोजन ग्रहण किया तथा उनसे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

आयोजित पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बैठक में बच्चों की शैक्षिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, विद्यालय में सहभागिता और अभिभावकों की भूमिका को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय, शिक्षक, अभिभावक और बच्चों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कौसर जहाँ सिद्दीकी समेत विद्यालय परिवार की सहभागिता रही।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.