प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने अस्पताल में बांटे फल-ब्रेड और बिस्कुट

• शाम को मंदिरों में दीपोत्सव और हनुमान चालीसा पाठ, 17 अक्टूबर तक होंगे सेवा कार्य

  • रिपोर्ट: मनीष कुमार

दुद्धी(सोनभद्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा दुद्धी मंडल की ओर से गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल, ब्रेड, बिस्कुट और मिठाई वितरित की गई। वहीं दुद्धी ब्लॉक परिसर में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल समेत अन्य जरूरी उपकरण भी वितरित किए गए। ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी और नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बताया कि मंडल में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में शाम को “एक दिया आशीर्वाद का” कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों के घरों में दीपक जलाने के साथ मंदिरों में दीपोत्सव और हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। • सेवा कार्यों के जरिए सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश

जिला मंत्री मनोज सिंह बबलू और कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह, सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.