Paddy Procurement: रामपुर में एडीएम ने बिलासपुर मंडी के 20 धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, खरीद में तेजी लाने के निर्देश

Rampur Paddy Procurement: किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो और उनकी उपज की समय से तौल सुनिश्चित की जा सके, इसके लिए रामपुर जिला प्रशासन ने धान क्रय केंद्रों की निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आनंद कुमार सिंह ने बिलासपुर मंडी में संचालित 20 धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खरीद व्यवस्था का जायजा लेते हुए किसानों से बातचीत की और केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बिलासपुर मंडी में खाद्य विभाग के 4, नैफेड के 2, पीसीयू के 6, यूपीएसएस के 5, एफसीआई का 1 और मंडी समिति के 2 क्रय केंद्र संचालित हैं। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, किसानों की शिकायत एवं सुझाव पंजिका और उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

Crime Prevention Committee: बदायूं में अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट

इस दौरान क्रय केंद्र पर मौजूद किसान प्यारेलाल पुत्र वेदराम निवासी ग्राम चौकोनी और लीलावती से धान बिक्री एवं पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। दोनों किसानों द्वारा बिक्री के लिए लाए गए लगभग 180 कुंतल धान के संबंध में भी जानकारी ली गई। किसानों ने बताया कि पहले पंजीकरण में आ रही तकनीकी समस्याएं अब दूर हो गई हैं और पंजीकरण की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है।

rampur-paddy-procurement-adm-inspected

Paddy Procurement: डिजिटल क्रॉप सर्वे नहीं होने पर भी किसान कर सकेंगे फसल का चयन

एडीएम आनंद कुमार सिंह ने केंद्र प्रभारियों को बताया कि शासन स्तर से किसानों की सुविधा के लिए पंजीकरण संबंधी तकनीकी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। अब डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) नहीं होने की स्थिति में भी किसान अपनी फसल का चयन कर सकेंगे। इसके अलावा सर्वे में दर्ज गलत आंकड़ों को संशोधित करने का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने बताया कि नियमानुसार सत्यापन के बाद ऐसे किसानों से भी धान की खरीद की जा सकती है, जिनका डिजिटल क्रॉप सर्वे नहीं हुआ है। इससे किसानों को धान बेचने में अनावश्यक परेशानी नहीं होगी।

Paddy Procurement:  अब तक 370 किसानों से खरीदा गया 30 हजार कुंतल धान

जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि जनपद में 3 नवंबर 2026 तक कुल 370 किसानों से लगभग 30 हजार कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। पंजीकरण से जुड़ी तकनीकी बाधाएं दूर होने के बाद धान खरीद प्रक्रिया में और तेजी आने की उम्मीद है।

निरीक्षण के अंत में अपर जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसानों के धान की तौल पारदर्शी और सुगम तरीके से कराई जाए। किसानों की शिकायतों एवं समस्याओं का नियमानुसार तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए परेशान न होना पड़े।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी दीपक श्रीवास्तव और विपणन निरीक्षक इंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.