सिरसा में 8 माह में रानियां का तीसरा एसएचओ हटाया: चौथे पर विचार चल रहा, वजह-घरेलू बताया जा रहा, एस पी बोले- शिकायत मिली थी

ऐलनाबाद,9 जुलाई (एम पी भार्गव): सिरसा जिले के रानिया थाना प्रभारी सुखबीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अब उनकी जगह एडिशनल एसएचओ को चार्ज दिया गया है। पीएसआई सुखबीर सिंह को पहली बार थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली थी। इससे पहले सीआईए में ड्यूटी रही है। हाल ही में पंचकूला से ट्रांसफर होकर सिरसा में पोस्टिंग मिली थी। पिछले आठ महीनों में यह तीसरे थाना प्रभारी हैं, जिसे इस पद से हटाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, सुखबीर सिंह का थाने में आने वाले लोगों का व्यवहार ठीक नहीं था और पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा है। उनकी ससुराल ऐलनाबाद में हैं और यहां रानियां में पोस्टिंग थी। वह सरकारी क्वार्टर में रहते थे। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

घटना के बाद थाना प्रभारी सुखबीर सिंह थाने से अनुपस्थित रहे। इस बारे में सुखबीर सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका निजी नंबर स्विच ऑफ आ रहा था। अब रानिया थाने के चौथे नए थाना प्रभारी पर विचार चल रहा है। इससे पहले नशे से मौत पर बदले गए, पर इस बार वजह खास है।

मामले में सिरसा एसपी दीपक सहारण का कहना है कि पीएसआई सुखबीर सिंह के खिलाफ लगातार कंप्लेंट आ रही थी कि व्यवहार ठीक नहीं है और किसी मामले में कार्रवाई नहीं हो रही थी। थाने में आने वाले लोग संतुष्ट नहीं थे। ऐसे में थाना प्रभारी के पद से हटाना पड़ा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.