सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित जदयू विधायक रामानंद मंडल को नई सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाने की उठ रही पुरजोर मांग

लखीसराय। लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित जदयू विधायक रामानंद मंडल को नई एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है।लखीसराय जिले के जद यू कार्यकर्ता जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लगातार मांग कर रहे हैं। जिला जदयू के वरिष्ठ युवा नेता व हलसी निवासी सुभाष राज ने कहा की आजादी के बाद से लेकर आज तक सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से कोई भी विधायक को मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ है।युवा जदयू नेता सुभाष राज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा जद यू के कई बड़े नेताओं से अति पिछड़ा समाज के जमीनी स्तर के नेता व सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित जदयू विधायक रामानंद मंडल को नई एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की है ताकि सूर्यगढ़ा सहित संपूर्ण लखीसराय जिले का काफी तेज गति से चौमुखी विकास हो सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.