यामुना के प्रदूषित जल को साफ करने के लिए इजरायल तथा सिंगापुर जैसे देशों की तकनीकों पर काम करने की ज़रूरत  

ग़ुस्ताखी माफ़ हरियाना -पवन कुमार बंसल

यमुना नदी के अत्यधिक प्रदूषित जल को साफ करने के लिए इजरायल तथा सिंगापुर जैसे देशों द्वारा इस्तेमाल की जा रही तकनीकों पर काम करने की ज़रूरत i सिंचाई विभाग हरियाणा के रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता एवं हमारे जागरूक पाठक डॉ शिव सिंह रावत ने सीएम हरियाणा नायब सैनी को दिया सुझाव !। हरियाणा में जल संकट समाधान के लिए डॉ. शिव सिंह रावत ने मुख्यमंत्री के साथ अपना विजन साझा किया।
रावत ने कल चंडीगढ़ में नायब सिंह सैनी के साथ शिष्टाचार भेंट की।

राज्य के गंभीर जल संकट और उसके समाधान पर उनसे विस्तृत चर्चा हुई। मानसून के दौरान यमुना के अतिरिक्त बाढ़ के पानी का संरक्षण, भंडारण तथा भूजल रिचार्ज योजनाओं को साझा किया।

डॉ. रावत ने परंपरागत वर्षा जल संचयन रणनीति से हटकर, हर ज़िले के सबसे गंभीर ब्लाक के सभी गाँवों के समूह को शामिल करते हुए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने की सिफ़ारिश की। जिसमें उस ब्लाक के प्रत्येक तालाबों, कुओं, ट्यूबवेलों तथा अन्य सभी जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार किया जाए।जिससे जल संरक्षण, भंडारण एवं भूजल रिचार्ज बढ़ाने में मदद मिलेगी। डॉ रावत ने कहा कि यह अद्वितीय मॉडल भविष्य में जल संकट के समाधान के लिए पूरे भारत वर्ष के लिए आदर्श बन सकता है।

मुख्यमंत्री ने इन सुझावों के महत्व को समझते हुए डॉ शिवसिंह रावत से विस्तृत संकल्पना नोट शीघ्र प्रस्तुत करने का आग्रह किया ताकि इन सुझावों पर त्वरित कार्रवाई शुरू की जी सके।

डॉ रावत ने बताया कि यह बैठक हरियाणा के जल संकट का स्थायी और दूरदर्शी समाधानों के प्रति मुख्यमंत्री एवं सरकार की प्रतिबद्धता एवं प्राथमिकता को दर्शाती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.