- रिपोर्ट- कपिल सिंह
बाराबंकी। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद माडि़फाइड साइलेन्सर व प्रेशन हार्न के खिलाफ परिवहन एंव यातायात विभाग ने वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान की कार्यवाही को गति देना शुरु कर दिया है। इस दौरान चालकों पर लगभग 15000 तक का जुर्माना और भारी ध्वनि प्रदूषण करने वाले साइलेंसरों को नष्ट कर वाहन को सीज किया जा रहा है। एआरटीओ अंकिता शुक्ला, यात्री मालकर अधिकारी रविचन्द्र त्यागी, यातायात उ0नि0 नसीर सिद्दीकी की संयुक्त टीम ने माडि़फाइड साइसेन्सर वाली 11 बुलेट वाहनो को थानो मे निरुद्ध किया। तथा 12 वाहनो का चालान किया। एआरटीओ ने बताया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

