तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब की नि:शुल्क यात्रा के लिए 13 मई तक करें पंजीकरण

ऐलनाबाद, 12 मई (एम पी भार्गव): मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ (महाराष्ट्र) की नि:शुल्क यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत 15 मई को सिरसा से विशेष रेलगाड़ी रवाना होगी।

योजना का लाभ 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक उठा सकते हैं, जिनकी पारिवारिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है। इच्छुक पात्र नागरिक अब 13 मई तक सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

पात्र व्यक्ति अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या स्मार्ट फोन के माध्यम से घर बैठे सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी)
परिवार पहचान पत्र (PPP)
यात्रा के लिए स्वस्थ होने संबंधी प्रमाण पत्र
पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा
आवेदक का हरियाणा निवासी होना अनिवार्य

पंजीकृत आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि वे 13 मई तक आवेदन संबंधी जानकारी डीआईपीआरओ कार्यालय के दूरभाष नंबर 01666-247201 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.