रामपुर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने की परेड व वार्षिक निरीक्षण, उत्कृष्ट कर्मियों को किया सम्मानित

  • रिपोर्ट: शहबाज़ खान, रामपुर

रामपुर। रामपुर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी लाइन के साथ परेड एवं वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन, ड्रिल तथा शारीरिक दक्षता का गहन अवलोकन किया।

इसके उपरांत पुलिस लाइन परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं, कार्यालयों, बैरकों, शस्त्रागार, भोजनालय, वाहन शाखा सहित अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई, अनुशासन एवं रख-रखाव की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के पश्चात उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और कार्य के प्रति निष्ठा अत्यंत आवश्यक है, और इस दिशा में सभी पुलिसकर्मियों को निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.