ब्राह्मण परिवार के बेटे को पीट-पीट कर किया अधमरा, दबंगो ने वीडियो वायरल कर किया अपमानित करने का प्रयास

सोनभद्र। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो बेहद निंदनीय औऱ शर्मनाक है। वीडियो में यूपी के सोनभद्र जनपद के एक ब्राह्मण परिवार के बेटे की निर्मम जघन्य को बहुत ही बूरी तरह से पिटा जा रहा है और तो और उसका वीडियो भी बनाया जा रहा है। इतना ही नही मारने के साथ- साथ युवक को बेहद भद्दी और गंदी गालियां दी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो साफ साफ दर्शाता है कि दबंगों को नाही प्रशासन का भय है ना समाज की परवाह ना ही इन लोगों में इंसानियत दिखी। खुलेआम अपराध को बढ़ावा देने जैसा यह कृत्य है हम पीड़ित ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से तत्काल कठोर एवं दंडात्मक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

कोतवाली प्रभारी, राबर्ट्सगंज- जनपद सोनभद्र को लिखे गए पत्र में पीड़ित युवक के पिता सुनील पाण्डेय ने बताया कि वे ग्राम ऊँचडीह, पोस्ट परासी दूबे, थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज के निवासी है। औऱ उनका वर्तमान निवास गाँव के मध्य में है।
उनका पैतृक निवास गाँव से लगभग 1 कि०मी० दूर खेत पर है जहाँ पर एक पुराना मकान तथा बगीचा व खेती बाड़ी की जमीन है।

पीड़ित युवक(अमितेश पाण्डेय) के पिता सुनील पाण्डेय ने बताया कि उनका पुत्र 23 जून को बगीचे पर जब गया वहाँ पर लगे आम का पेड़ को हरिजन बस्ती के अनाम आशीष पुत्र स्व० अखिलेश कुमार फलदार पेड़ व सीसम के पेड़ को काट रहे था जिसकों देखकर पुत्र अमितेश पाण्डेय ने उन्हें डांट दबेरकर वहां से भगा दिया। लेकिन कुछ दिन बाद 27जून को सायं लगभग 06:00 बजे जब अमितेश खेत पर गया तो वहाँ पहले से ही दबंगो ने गैंग बनाकर (अमित रंजन पुत्र शिवमूरत (गुड्डू), प्रभात पुत्र पी०के०, सन्जू देवी पत्नी स्व० अखिलेश कुमार, अनाम आशिष पुत्र स्व० अखिलेश कुमार निवासी ग्राम सलैया, पोस्ट परासी दूबे, थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के उपरोक्त निवासी है। ब्रम्हदेव पुत्र सियाराम, गोलू उर्फ रंजीत पुत्र रामवृक्ष, शिवम पुत्र रमाशंकर व कई अज्ञात लोगों ने अमितेश पाण्डेय पर हमला कर दिया और काफी पीटने के बाग उसे बन्धक बनाकर गला दबाया। इतना ही नहीं दबंगो ने कई जातिगत टिप्पणीयां और भद्दी गालियां भी दी।

दबंगो ने गला दबाक, पेड़ से बांधकर, लाठी, डण्डे, चप्पल, लात और घूसा ..हर तरह से अमितेश पाण्डेय को बेरहमी से मारा और उसका वीडियों बनाकर सार्वजनिक कर बेईजत करने की धमकी दी। कई फर्जी कबूल नामें कराये। सभी वीडियो उनके मोबाइल में मौजूद है।

पीड़ित युवक के पिता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

पीड़ित का प्रार्थना पत्र

 

वायरल वीडियो

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.