सदर विधायक ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, सुखद भविष्य की दी शुभकामनाएं

  • रिपोर्ट: इंतज़ार हुसैन

बदायूं: डायट परिसर में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होकर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो संस्कार और परंपराएं हमें दी हैं, उनका सम्मान करना और उनका पालन करना हमारी जिम्मेदारी है। हमें अपने रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक परंपराओं को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.