गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र के सीकरी खुर्द गांव में रामलाल के ठेके के पास पीर वाली गली के सामने इन दिनों कथित तौर पर अवैध कॉलोनी काटे जाने का मामला चर्चा में है। आरोप है कि भूमाफिया बिना सरकारी मंजूरी और जरूरी नियमों का पालन किए धड़ल्ले से प्लॉटिंग कर रहे हैं और लोगों को सुनहरे सपने दिखाकर जमीन बेच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम चल रहे इस काम के बावजूद संबंधित विभाग और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। इससे खरीदारों के साथ भविष्य में धोखाधड़ी और कानूनी विवाद का खतरा भी बढ़ सकता है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध प्लॉटिंग पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि आम नागरिकों की मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके।
