जिलान्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव, डीएम ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

  • रिपोर्ट- कपिल सिंह

बाराबंकी: जिलान्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा सोमवार को जिला कारागार का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सर्वप्रथम कारागार के मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत कारागार परिसर का भ्रमण कर स्वच्छता, अनुशासन एवं समग्र व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने महिला एवं पुरुष बैरकों का निरीक्षण करते हुए बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, भोजन, शौचालय एवं साफ-सफाई की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

गर्मी को देखते हुए अधिकारियों ने बंदियों के लिए गर्मी से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि कारागार में सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नियमित रूप से संचालित की जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा सिंह, जेल अधीक्षक श्री कुंदन कुमार, जेलर सहित कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.