बल्लभगढ़ पत्रकार एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न, मंत्री-विधायकों ने दी शुभकामनाएं

Ballabhgarh Diwali Milan: बल्लभगढ़ पत्रकार एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में हरियाणा के मंत्री, विधायक, अधिकारी और पत्रकार शामिल हुए।

Ballabhgarh Diwali Milan 2026: बल्लभगढ़ पत्रकार एसोसिएशन की ओर से चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक दलों के नेता और पत्रकार शामिल हुए। सभी ने क्षेत्रवासियों और पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहती है संस्था

समारोह में एसोसिएशन के प्रधान विनोद मित्तल और महासचिव वेद वशिष्ठ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन समय-समय पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है।

मंत्री और विधायकों सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, एनआईटी विधायक सतीश फागना और बल्लभगढ़ के एसीपी रवि कुंडिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

​कुलदीप सिंह धालीवाल का तीखा हमला, “बीजेपी कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि दूसरी पार्टियों के कचरे की ‘कबाड़खाना’ बन चुकी है।”

इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी, पार्षद मुकेश डागर, महेश गोयल, दीपक यादव, नगर निगम फरीदाबाद के अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल, कांग्रेस नेता सतवीर डागर, जगन डागर, गिरीश भारद्वाज और सुमित गौड़ ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

पत्रकारों ने अतिथियों का किया स्वागत

समारोह में उद्योगपति रमनीक प्रभाकर, सुनील सचदेवा, विनोद बंसल, हेमंत शर्मा, डीपी यादव, सूरजपाल भूरा, बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी के अध्यक्ष संजीव बैंसला, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव गर्ग, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली, सीए सतीश मित्तल, डीसी गर्ग, बीड़ी गोयल, उमेश भाटी, संदीप चौधरी, तपन रावत और प्रेम खट्टर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संस्था के प्रधान विनोद मित्तल ने बताया कि एसोसिएशन के पत्रकारों ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का फूल-मालाओं और पटके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ आपसी मेलजोल और सौहार्द का संदेश दिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.