मुक्तेश मोहन वशिष्ठ बने,अखिल भारतीय ब्रह्म महासभा (पंजी.)के के राष्ट्रीय प्रवक्ता”

अखिल भारतीय ब्रह्म महासभा (पंजी.) ने संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महासभा की कार्यकारिणी द्वारा अध्यक्ष को प्रदत्त अधिकारों के तहत विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।
यह नियुक्तियां संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी, कर्मठता और समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई हैं। महासभा का उद्देश्य समाज सेवा, सुधार, सद्भाव और संगठन की एकता को और सशक्त करना है। इसी दृष्टिकोण के साथ नव-नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिल सके।
महासभा के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि सभी मनोनीत सदस्य अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ करेंगे। उन से अपेक्षा की गई है कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे और ब्राह्मण समाज के साथ-साथ पूरे राष्ट्र के विकास में योगदान देंगे।
संगठन के विस्तार के साथ-साथ जमीनी स्तर पर कार्यों को गति देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज में एक नई प्रेरणा का संचार करें।
अंत में महासभा की ओर से सभी नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दी गई हैं और विश्वास व्यक्त किया गया है कि उनके प्रयासों से संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.