क्षत्रिय महासभा ने दिवंगत जनों को दी श्रद्धांजलि

बदायूं। क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गुरुवार को शिवपुरम स्थित प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह के कार्यालय पर एकत्र होकर संगठन के अनन्य सहयोगी 83 वर्षीय प्रेमपाल सिंह सोलंकी एवं शैलेन्द्र कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह, वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौहान, संरक्षक क्षत्रिय सैनिक सभा विजय रतन सिंह, अभिषेक पुंडीर, सुरेश पाल सिंह चौहान, विवेक कुमार सिंह, सनी चौहान, मनोज तोमर, सुरेश सिसौदिया (अध्यक्ष क्षत्रिय समाज विकास समिति), धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.