लखीसराय जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सरफराज आलम ने सम्राट चौधरी को दी बधाई,कहा—बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा

लखीसराय। लखीसराय जिला वक्फ बोर्ड तथा उर्दू एक्शन कमिटी के अध्यक्ष सरफराज आलम ने सम्राट चौधरी को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
सरफराज आलम ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य के विकास को लेकर भरोसा जताया।उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है।

उन्होंने पूर्ण भरोसा जताते हुए कहा कि नव नियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में बिहार की जनता की आकांक्षाएं पूरी होंगी और राज्य चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।बिहार और अधिक तीव्र गति से विकास करेगा तथा देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में अपना स्थान सुनिश्चित करेगा।उर्दू एक्शन कमिटी के अध्यक्ष सरफराज आलम ने पूर्ण भरोसा जताते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में सरकार जनहित, विकास एवं सुशासन के एजेंडे को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाएगी तथा बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी जी का बिहार का मुख्यमंत्री बनना केवल सत्ता का परिवर्तन नहीं, बल्कि “विकसित बिहार” के संकल्प की ओर एक ठोस कदम है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उनकी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र पर चलेगी। चाहे पिछड़े हों,अतिपिछड़े हों, दलित हों, महादलित हों,या युवा और महिलाएं,हर वर्ग को अब विकास की मुख्यधारा में बराबरी का हिस्सा मिलेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.