- रिपोर्ट- कपिल सिंह राजपूत
पुलिस लाइन सभागार, में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के साइबर थाना के पुलिसकर्मी तथा प्रत्येक थाने से साइबर हेल्पडेस्क से संबंधित प्रभारी मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में तत्काल रिस्पांस के महत्व पर जोर देते हुए कार्यवाही में तेजी लाने और पेंडिंग शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रत्येक थाना स्तर पर तैनात साइबर विशेषज्ञों को जन-जागरूकता अभियान चलाने और नवीनतम साइबर तकनीकों से अपडेट रहने हेतु निर्देशित किया गया।
