रामपुर: जश्ने ईदमिलाद उन्नबी जिलेभर में जोश ख़रोश के साथ मनाया गया सुबह से ही उलेमा अपने मदरसे के बच्चों के साथ किला मैदान में इकट्ठे होना शुरू हो गए। हाफ़िज़ शाह जमालुल्लाह रहमतुल्ला के सज्जादा नशीन शाह फ़हद जमाली साहब ने जुलूस को रवाना किया। जो शहर के किला गेट,सर्राफा बाजार,पान दरीबा होते हुए किला गेट पर पहुंचा जहां जिला प्रशासन ने जुलूसें मोहम्मदी को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे चप्पे,चप्पे पुलिस बल तैनाती के साथ ड्रोन से निगरानी की गई।
जुलूस जैसे ही किले गेट से आगे बढ़ा लोगों ने जोरदार स्वागत किया शाह फ़हद जमाली साहब को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया नारे तकबीर अल्लाहु अकबर सरकार की आमद मरहबा की गूंज फिजाओं में नजर आने लगी।
जगह जगह लोगों ने लंगर और पानी भी पिलाया। बच्चे बूढ़े जवान सभी अपने जोरदार नारे लगा रहे थे। झंडे लगाओ खुशियां मनाओ आका का मिलाद आया। जामा मस्जिद,बिलाल मस्जिद के साथ शहर की सभी मस्जिदों में उलेमाओं में तकरीर की। जुलूस कटरा, गुईया तालाब झूले वाली इमली चौकी पाखड़ होते हुए आस्ताने आलिया जमालिया पर मुकम्मल हुआ साथ ही दुआ कराई गई। इस दौरान शाह फ़हद जमाली बाकर अली खां,मौलाना अब्दुल सत्तार साहब,शाहिद जमाली,आरिफ जमाली,सहित बड़ी तादाद में उलेमाओं ने शिरकत की।
