ऐलनाबाद 23 अप्रैल ,( एम पी भार्गव) जिला पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की रानियां थाना की करीवाला पुलिस चौकी ने गांव बचेर क्षेत्र में स्थित एक घर से करीब 2/3 बोरी गेहूं चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक युवक को काबू कर लिया । इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि बचेर निवासी जगदीश पुत्र हेतराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बीती 31 मार्च 2025 की रात्रि को अज्ञात युवकों ने उसके घर में घुसकर 2/3 बोरी गेहूं चोरी करके ले गए थे । थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर थाना रानियां में गेंहू चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जांच के दौरान रानियां थाना की करीवाला पुलिस चौकी की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पुनीत कुमार पुत्र रघुबीर सिंह निवासी गांव बचेर, जिला सिरसा को काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण चोरी की वारदात को अंजाम देता है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी नशा करने का आदि है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है । थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा गेंहू बरामद की जाएगी ।
