रामपुर की महिलाओं के साथ फर्जी समूह के नाम पर बैंक स्टाफ और फ्रॉड महिला गुलफिजा ने 15 महिलाओं के साथ की ठगी
रामपुर शहर में जान पहचान और पारिवारिक संबंध में गुलफिजा पत्नी रबाब अहमद और उसके जेठ बाबू पुत्र ना मालूम महिला ने समूह चलाने के नाम पर अपने झांसे में लेकर 15 महिलाओं के साथ फर्जी तरीके से पैसा दिलाने के नाम पर ठगी की है, गुलफिजा महिला ने पीड़ित महिलाओं से कहा कि तुम्हारा काम पक्का होगा और कहा अकाउंट खुलवाने के बाद 3000 महिलाओं को देकर शेष 45000 रुपया खाते में आने का आश्वासन दिया, जिसमें बैंक कर्मचारी अधिकारी ब्रांच मैनेजर रामनरेश सागर, क्वालिटी ऑफिसर पंकज को पीड़ित महिलाओं ने अपनी अपनी आईडी दे दी, लगभग 1 वर्ष के बाद भी महिलाओं के खाते में पैसा नहीं गया और उल्टा बैंक वाले महिलाओं के घर पर पैसे की रोज रिकवरी करने के लिए जा रहे हैं, बैंक के लोग घरों पर जाकर पीड़ित महिलाओं को धमका रहे हैं, तुम महिलाओं ने 45000 रुपए का लोन लिया है अगर पैसा वापस नहीं करा तो तुम्हारा अंजाम अच्छा नहीं होगा,
पीड़ित महिलाओं का कहना है कि सेटिंन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड स्थित ऑफिस थाना सिविल लाइन पंवड़ीया रामपुर के कर्मचारी व अधिकारियों ने आपस में हम साज होकर धोखाधड़ी की है, महिलाओं कहना है कि 4 अप्रैल को गुलफिजा के जाकर हम लोग घर गए तो उन्होंने कहा हमारा तो काम ही धोखाधड़ी कर पैसा एठना है महिलाओं ने कहा कि झगड़ा करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे, महिलाओं ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, वहीं सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है कुछ एविडेंस मिले हैं कुछ एविडेंस की जांच की जा रही है जैसे कोई भी एविडेंस मिलता है उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी,
शिकायत करने वाली महिलाओं में शामिल रशीदी, फारूकी, इमराना, रुमा, सामिया, रूबी, फरजाना, उजमा, रोशन, उमरा, रूही, सोनी, ईरम, नेहा आदि महिलाओं ने शिकायत की है.
