खाद्य सुरक्षा की टीम ने 265 लीटर सॉस और 21 किलो कुट्टू आटा किया सीज

रामपुर: आगामी नवरात्रि व दशहरा पर्व को लेकर जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य व पदार्थ उपलब्ध कराए जाने और मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य) ।।/ अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
इस विशेष छापामार अभियान में अजीतपुर, इण्डस्ट्रीयल एरिया स्थित बाला जी फूडस के लोकेश कुमार गुप्ता पुत्र प्रवीण कुमार से आटा, रेड सॉस, ग्रीन सॉस का 1-1 नमूना लिया गया एवं लगभग 265 लीटर सॉस सीज किया।
शंकरपुर स्थित शर्मा जनरल स्टोर के राजेन्द्र कुमार शर्मा से कुटू आटा के 2 नमूने लिये गये और लगभग 21 किग्रा आटा सीज किया।
मिलक स्थित छत्रपाल किराना स्टोर से मूंगफली दाना और किशमिश का 1-1 नमूना लिया गया।
इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 7 विधिक नमूनें संग्रहीत करके जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप सुसंगत धाराओं में वाद योजित किये जायेगे।
सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण धर्मपाल सिंह, रामचन्द्र यादव, शाहबुद्दीन दोस्त, राहुल शुक्ला, उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.