सहारनपुर। नवरात्र और शाकुंभरी देवी मेले के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले पुलिसकर्मियों पर सहारनपुर SSP आशीष तिवारी ने बड़ी कार्रवाई की है। अनुशासनहीनता और लापरवाही बरतने वाले कुल 16 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मी –
निरीक्षक संजय कुमार
उपनिरीक्षक रामेन्द्र सिंह
महिला उपनिरीक्षक मनबीरी सिंह
मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार
मुख्य आरक्षी अरुण सोलंकी
मुख्य आरक्षी भोपाल सिंह
आरक्षी रविन्द्र कुमार
आरक्षी रोबिन कुमार
आरक्षी मुनीश कुमार
महिला मुख्य आरक्षी निर्मला
रिक्रूट आरक्षी दीपक कुमार
रिक्रूट आरक्षी धनंजय सरकार
रिक्रूट आरक्षी अशोक कुमार
रिक्रूट आरक्षी योगेन्द्र सिंह
रिक्रूट आरक्षी हरिओंम सिंह
रिक्रूट आरक्षी भोपाल सिंह
एसएसपी आशीष तिवारी ने सख्त लहजे में कहा –
“त्योहार पर ड्यूटी से गायब होना गंभीर अपराध है। अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
गौरतलब है कि नवरात्र और शाकुंभरी मेला सहारनपुर का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। लेकिन ड्यूटी से नदारद पुलिसकर्मियों पर गाज गिराकर SSP ने साफ संदेश दिया है कि लापरवाही को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
