कंस वध के साथ मेला श्री कृष्ण लीला का हुआ समापन

मुजरिया। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोलहाई में आयोजित मेला श्री कृष्ण लीला महोत्सव का समापन शुक्रवार शाम कंस वध के साथ हुआ। श्रीकृष्ण लीला के कलाकारों ने परंपरागत तरीके से कंस वध का मंचन किया, जिसके बाद कंस के पुतले का दहन कर मेले का समापन किया गया।

मेला प्रबंधक रमा कृष्ण सक्सेना उर्फ राय साहब ने पूरे रीति-रिवाज के साथ कार्यक्रम का समापन कराया। यह मेला 30 जुलाई 2025 से 29 अगस्त 2025 तक चला, जिसमें धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ मनोरंजन के अनेक झूले और आकर्षण देखने को मिले।

मेले में हवाई झूला, नाव झूला, जंपिंग झूला, बच्चों की ट्रेन, ड्रेगन रेल, नैनो झूला, मिक्की माउस, मीना बाजार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

समापन अवसर पर सहसवान मंडल अध्यक्ष पियूष महेश्वरी, नगर उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना, ग्राम प्रधान पप्पू मौर्य, अबीर सक्सेना, नेत्रपाल सिंह सैलानी, ओमप्रकाश पाल, आशीष सोलंकी, जयकिशन चौहान, सूरजपाल सिंह कौशल, गुड्डू, सोहित यादव, वीरपाल सिंह यादव, मुगइयर अली, आरिफ खां, राजेश बाल्मीकि और भगवानदास बाल्मीकि समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मेले के दौरान भक्तिमय वातावरण के साथ-साथ लोगों ने झूलों और मनोरंजन का भी भरपूर आनंद उठाया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.