शिक्षा विभाग की टीमों ने निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण, फीस व किताबों की जांच के साथ साथ अन्य व्यवस्था जांची

ऐलनाबाद , 10अप्रैल( एम पी भार्गव ): शिक्षा विभाग की टीमों ने बुधवार को स्थानीय दो निजी स्कूलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित पाठ्य पुस्तकों, फीस संरचना तथा संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साई ने बताया कि विशेष रूप से इस बात पर ध्यान दिया गया कि किसी भी छात्र या अभिभावक पर किताबें किसी एक निर्धारित विक्रेता या स्रोत से खरीदने के लिए किसी प्रकार का दबाव न बनाया जा रहा हो। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई है। निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में यूनिफॉर्म या स्टेशनरी की कोई दुकान संचालित नहीं पाई गई।

उन्होंने बताया कि दोनों स्कूलों में व्यवस्थाएं जांची गई कि सभी नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना और अभिभावकों का विश्वास मजबूत करना है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.