“तानाशाह सरकार हमें रोक सकती है, हमारे इरादों को नहीं” – मणि कपूर, प्रदेश सचिव

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लखनऊ जाने से रोका, मणि कपूर ने सरकार पर लगाया आरोप

रामपुर: युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मणि कपूर और उनके साथियों को लखनऊ जाने से रोका गया। मंगलवार सुबह 8 बजे से ही उन्हें उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया, जिससे वे लखनऊ विधानसभा घेराव में शामिल नहीं हो सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रदेश सरकार उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन कर रही है और उन्हें विधानसभा घेराव के दौरान सवाल पूछने से रोका जा रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इरादा मजबूत, तानाशाही सरकार से सवाल उठाने का संकल्प

मणि कपूर ने कहा, “तानाशाह सरकार हमें रोक सकती है, लेकिन हमारे इरादों को नहीं। हम गूंगी-बहरी सरकार से सवाल करना जारी रखेंगे कि आखिर आम जनता के साथ क्या हो रहा है।” उन्होंने बताया कि इसी कारण उन्हें और अन्य नेताओं को पिछले एक-दो दिनों से घर पर ही नजरबंद कर दिया गया है, ताकि वे अपनी आवाज़ न उठा सकें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.