पुत्रवधू की हत्या कर शव को दबाया था गड्ढे में, DLF की टीम ने साजिशकर्ता सास को किया गिरफ्तार, ससुर को किया जा चुका है पहले ही गिरफतार!!

रोशन नगर फरीदाबाद में रहने वाले अरुण सिंह ने पुलिस चौकी नवीन नगर में अपनी पत्नी तन्नु राजपूत के 24 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं पर चली जाने की सूचना दी थी, जिस पर थाना पल्ला में संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान 20 जून को तन्नु की नाश घर के सामने एक गड्ढे से बरामद हुई और पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ससुर भूप सिंह को गिरफ्तार का पुलिस रिमांड पर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता के मध्यनजर कार्यवाही अपराध शाखा डीएलएफ को सौंपी गई। आरोपी भूप सिंह ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि अरुण की शादी के बाद से ही घर में झगड़ा रहता था, तलाक लेने तक की नौबत आ गई थी। उसके परिवार ने तन्नु को रास्ते से हटाने की योजना बनानी शुरू कर दी थी। उन्होंने मिलकर तन्नु की हत्या करने की योजना बनाई थी। योजना के तहत वह अपनी घरवाली सोनिया को घटना से पहले अपनी रिश्तेदारी में उत्तर प्रदेश छोड़ आया था। दिन में उसने घर के सामने एक गड्ढा खुदवाया और 21 अप्रैल की ही उसने तन्नु को गन्ने के जूस में नींद की गोली दे दी थी। रात को जब तन्नु बेसुधी थी तो उसका चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। फिर अपने बेटे अरुण की मदद से लाश को घर के सामने बने गड्ढे में डालकर मिट्टी से दबा दिया फिर योजना अनुसार तन्नु के घर से कहीं चले जाने की सूचना पुलिस को दी थी।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने मामले में सास सोनिया (45) पत्नी भूप सिंह वासी रोशन नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी अरुण की तलाश में अपराध शाखा की टीम छापेमारी कर रही है साथ ही आरोपी भूप सिंह की लड़की काजल की भूमिका के बारे में भी जांच की जा रही है

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.