फीता काटकर हुआ बाल विकास परियोजना कार्यालय का शुभारंभ

एटा (सकीट)- बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को आज एक नई सौगात मिली। रविवार 18 मई 2026 को नव स्थापित बाल विकास परियोजना कार्यालय सकीट का विधिवत उद्घाटन जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह ने फीता काटकर किया। अब तक यह कार्यालय किराये के भवन में संचालित हो रहा था, लेकिन नए कार्यालय के शुभारंभ से विभागीय कार्यों को और अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि नए कार्यालय भवन के शुरू होने से आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंच सकेगा। उन्होंने महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर मुख्य सेविका पूजा सारंग, मुख्य सेविका उर्मिला देवी, मास्टर ट्रेनर आरती यादव, जूली यादव, शीला सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने नए कार्यालय के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त की और इसे विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा तथा उपस्थित कर्मचारियों ने विभागीय कार्यों को और बेहतर ढंग से करने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.