भारतीय किसान यूनियन ने छुट्टा पशुओं समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान
रामपुर: विकास खंड कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित पंचायत में छुट्टा पशुओं का मुद्दा उठाया । प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है । इसलिए किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा रहा है । तमाम समस्याएं उठाने के बाद प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । उसमें छुट्टा पशुओं की पकड़वा कर गौ शालाओं में संरक्षित, मनरेगा के कार्यों की जांच, जरूरत के मुताबिक समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग की।
जिला अध्यक्ष दरबारी लाल शर्मा ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही संगठन की मजबूती पर भी जोर और 21जुलाई को प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। इससे पहले जिला अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।
पंचायत में प्रमोद यादव, साबिर अली, अरिविंद शर्मा, चौधरी अजीत सिंह, मजहर अली लाला, अशोक कुमार सागर, तजम्मुल हुसैन, मोहम्मद तालिब, छिद्दा नेता जी, हरेंद्र यादव, ज़ाहिद अली नेता जी, भजन लोधी जी, चौधरी राजपाल सिंह, रामबहादुर यादव, भारत भूषण गुप्ता, जुवैद आलम, पूरण सिंह चोहान, बाबू प्रधान प्रानपुर, वक़ील अहमद, महेंश चंद्र शर्मा, विनोद यादव, महावीर चौधरी, भूप सिंह, मोहम्मद रईस, राजपाल पाल यादव, सेवाराम यादव भी मौजूद रहे।
