अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचे योजना का लाभ – लक्ष्मीराज

सिकंदराबाद । विधानसभा क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सकारात्मक संवाद स्थापित किया व संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की साथ ही साथ योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। यह गाड़ी युवाओं और महिला शक्ति दोनों को ही सशक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जन-जन के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है, जिसका लोग पात्रता के आधार पर लाभ उठा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान निरंजन प्रसाद ने की।इस अवसर पर सुरेश शर्मा जी, अरुण प्रजापति ,मुकेश यादव , विजयपाल सिंह ,नेत्रपाल सिंह ,महेंद्र सिंह सुभाष यादव , दिनेश शर्मा ,मनवीर सिंह , हितेश यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.