सोनभद्र : 26 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 13 अक्टूबर को प्रीतनगर कस्बा चौकी के सामने वाहन संख्या UP53FK 8248 से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान वाहन से चार प्लास्टिक की बोरियों में रखा 52 किलो 745 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा और संबंधित वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के कटया थाना क्षेत्र के बहेरवां निवासी सतेन्द्र यादव, हरेरवां निवासी अनूप उपाध्याय और मोतीपुर गांव निवासी राजन यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता और एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.