कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया जूता, मौजा, स्वेटर ,अंडर गारमेंट्स, तौलिया, स्कार्फ और चप्पल का वितरण

बुलन्दशहर। जनपद में संचालित 16 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा काले जूते मोजे, सफेद जूते मोजे, स्वेटर, चप्पल, अंडर गारमेंट्स, तौलिया और स्कार्फ उपलब्ध कराए गए हैं।
गुरुवार को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार बुलंदशहर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुलंदशहर नगर और बुलंदशहर ग्रामीण की छात्राओं को उक्त सामग्री का वितरण करते हुए छात्राओं को मन लगा कर पढ़ने का आशीर्वाद दिया गया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयो में अध्यनरत 1600 छात्राओं को जूते, मोजे, स्वेटर, बैग, चप्पल ,स्कार्फ, तौलिया उपलब्ध करा दिए गए हैं शीघ्र ही समस्त छात्राओं को इनर और ट्रैक सूट भी दिया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.