रामपुर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार चमरौआ ब्लॉक की न्याय पंचायत ककरौआ में विद्यालय समय उपरांत मासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय मनकरा में किया गया। बैठक में क्षेत्र के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी चमरौआ मदनलाल वर्मा, ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव काशिफ खां, एआरपी परितोष चौहान, नोडल शिक्षक संकुल प्रसन्न प्रकाश, शिक्षक संकुल चमन सिंह गौतम, अनिकेत प्रकाश सक्सेना, राफिया खानम, रफत जहां, हरिराम एवं रामकिशोर द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
ऑनलाइन कार्य समय से पूर्ण करने पर जोर
खंड शिक्षा अधिकारी मदनलाल वर्मा ने शिक्षकों को विभागीय ऑनलाइन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा एसआईआर कार्य जिम्मेदारी से करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा मांगी जा रही किसी भी सूचना में विलंब न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
नवाचार प्रस्तुत करने वाले विद्यालयों की सराहना
कंपोजिट विद्यालय राजारामपुर तथा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियाल के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत नवाचारों की खूब सराहना की गई। निपुण भारत मिशन के तहत शत प्रतिशत निपुण विद्यालय बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
एआरपी परितोष चौहान ने इस वर्ष भी निपुण विद्यालय निर्माण की दिशा में प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया तथा माह के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी साझा की।
शिक्षा क्षेत्र में सहयोग का आश्वासन
ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव काशिफ खां ने शिक्षा क्षेत्र में पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं एवं एसआईआर कार्यक्रम में वे हर वर्ष की तरह इस बार भी सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे।
महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा
नोडल शिक्षक संकुल प्रसन्न प्रकाश ने इस माह के मुख्य कार्यों—निपुण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कार्ययोजना, मेरे शिक्षण की ताकत, एक सीख–एक बदलाव, शब्दावली विकास, विभागीय सूचनाएं, उल्लास ऐप, इको क्लब गतिविधियां, प्रेरणा पोर्टल पर दिव्यांग छात्रों का अद्यतन कार्य, मीना मंच गतिविधि एवं सभी ऑनलाइन कार्यों—पर विस्तृत चर्चा की।
शिक्षक संकुल चमन सिंह गौतम ने मंच संचालन करते हुए प्रशंसा सत्र में सर्वाधिक नामांकन वाले विद्यालयों, निपुण भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत करने वाले विद्यालयों तथा सर्वाधिक औसत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यालयों के शिक्षकों की सराहना की।
बैठक में अस्मत खान, राजबाला देवी, गीता वर्मा, पिंकी गुलाटी, शालिनी अग्रवाल, नाजिश सुजात, मंगल सेन, फरहा नाज, दीपा सैनी, विशाखा, पूजा गुप्ता, गायत्री शर्मा, आरती, अंकिता रानी, नेहा सक्सेना, सृष्टि कौशिक, अंजली गोयल, अंजू माथुर, नीरज कुमारी, अल्पना चौहान, गौरव शर्मा, राजेश कुमार, मोनिका मालिक, अफसाना कमर, नीतू, पवन सक्सेना, रचना देवी, लक्ष्मी यादव, नरेश पाल सिंह, शबाना परवीन, विवेक कुमार शर्मा, सरोज गौतम, पुष्प देवी, विकास कुमार सहित कई अध्यापक उपस्थित रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
