रामपुर, 27 जून – पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री विद्यासागर मिश्र ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर व्यापक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और व्यवस्था की जांच की।
निरीक्षण के दौरान श्री मिश्र ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), पुलिस म्यूजियम, कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष, गैस कार्यालय, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा व अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति को परखा। उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी टांडा/लाइन एवं क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और परिसर की साफ-सफाई तथा अनुशासन में कोई कमी न हो।
