पुलिस अधीक्षक रामपुर ने किया थाना भोट का आकस्मिक निरीक्षण

दिनांक 23.10.2024 को रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना भोट, रामपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में मौजूद अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि का गहन निरीक्षण किया गया और उनके रख-रखाव व प्रविष्टियों की जांच की गई।

इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में बने मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष, आगन्तुक कक्ष और महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.