पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना मिलकखानम, रामपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण-

आज दिनांक 25.09.2024 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर   विद्यासागर मिश्र द्वारा थाना मिलकखानम, रामपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, डयूटी रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया

साथ ही थाना परिसर में बने मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि को चैक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तत्पश्चात थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी स्वार एवं प्रशिक्षणाधीन उपाधीक्षक भी मौजूद रहे।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.