आरक्षित वन क्षेत्र पीपली, स्वार में अवैध कटान पर सख्ती — संयुक्त टीम गठित, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रामपुर। आरक्षित वन क्षेत्र पीपली, स्वार में हो रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वन विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान प्रभागीय निदेशक प्रणव जैन ने जानकारी दी कि आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कटान करने वाले अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है। साथ ही उन मार्गों एवं स्थानों को भी चिन्हित किया गया है, जिनका उपयोग अभियुक्तों द्वारा आवागमन के लिए किया जाता है अथवा जहाँ से अवैध कटान की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं।

जिलाधिकारी ने आरक्षित वन क्षेत्र पीपली में अवैध कटान एवं अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध वन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर उन्हें शीघ्र पकड़ने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने की बात कही और स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग द्वारा इस संबंध में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.