सिविल लाइंस दुकानों पर लगे लाल निशान से मचा हड़कंप, विधायक आकाश सक्सेना से मिले व्यापारी

विधायक आकाश सक्सेना ने दिया आश्वासन, अतिक्रमण नहीं होगा, सिर्फ सौंदर्यीकरण किया जाएगा

रामपुर : रामपुर सिविल लाइंस क्षेत्र की दुकानों पर कल अचानक लाल निशान लगाए जाने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस मुद्दे को लेकर सभी दुकानदार समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह के नेतृत्व में व्यापारी विधायक आकाश सक्सेना से मिलने पहुंचे।

विधायक ने दिलाया भरोसा, नहीं टूटेंगी दुकानें
व्यापारियों ने विधायक को पूरी स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने तत्काल जिलाधिकारी से बात की और व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी दुकान को तोड़ा नहीं जाएगा, बल्कि सिविल लाइंस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

व्यापारियों ने दिया सहयोग का भरोसा
विधायक के आश्वासन पर व्यापारियों ने कहा कि वे सौंदर्यीकरण के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अतिक्रमण नहीं करेंगे। अध्यक्ष अवतार सिंह ने सभी दुकानदारों से प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया और कहा कि हमें सिविल लाइंस को एक आकर्षक और व्यवस्थित व्यापारिक क्षेत्र बनाना है।

विधायक आकाश सक्सेना को जताया आभार
सभी व्यापारियों ने विधायक आकाश सक्सेना का आभार जताया कि उन्होंने त्वरित हस्तक्षेप कर व्यापारियों की चिंताओं को दूर किया। इस अवसर पर सिविल लाइंस के सभी दुकानदार मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.