अमृतसर पुलिस का बड़े स्तर पर CASO ऑपरेशन, गुजरपुरा और लाल क्वार्टर में सर्च
DCP मुख्यालय अकरशी जैन IPS ने मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन का लिया जायजा
- नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए घरों व संदिग्ध स्थानों की जांच
अमृतसर पुलिस की ओर से नशे और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से विभिन्न इलाकों में Cordon and Search Operation (CASO) चलाया गया। इसी के तहत थाना गुजरपुरा के अंतर्गत आने वाले गुजरपुरा, लाल क्वार्टर और आसपास के इलाकों में पुलिस टीमों ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
CASO ऑपरेशन का जायजा लेने के लिए DCP मुख्यालय अकरशी जैन IPS मौके पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न इलाकों की चेकिंग तथा पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई का निरीक्षण किया।

ऑपरेशन के दौरान ADCP सिटी-1 जोगेश्वर सिंह गोराया PPS, ACP साउथ प्रीतिंदर सिंह समेत विभिन्न थानों के SHO और पुलिस टीमें मौजूद रहीं। पुलिस टीमों ने इलाके में कई घरों और संदिग्ध स्थानों की गहन जांच की।
सर्च ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, नशा तस्करी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी जुटाई गई। इसके अलावा विभिन्न मामलों से संबंधित पुलिस कार्रवाई भी की गई।
पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि आपराधिक गतिविधियों और नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए इस तरह के सर्च ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे। इलाके में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
