एसएसपी बदायूँ ने किया आसफपुर चौकी का उद्घाटन

बदायूँ। आज दिनांक 03 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना फैजगंज बेहटा के अंतर्गत आसफपुर पुलिस चौकी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना फैजगंज बेहटा राजकुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार चौकी के संचालन से क्षेत्र में पुलिसिंग और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराध नियंत्रण में प्रभावी सहायता मिलेगी। स्थानीय लोगों ने चौकी के शुरू होने पर खुशी जताई और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.