जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने दिव्यांग लाभार्थी को प्रदान की ट्राईसाइकिल

रामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत दिव्यांगजन नेपाल सिंह, निवासी मोमिनपुर अहमदाबाद, तहसील बिलासपुर को ट्राईसाइकिल प्रदान की।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र लाभार्थी किसी भी योजना से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि दिव्यांगजन सहित कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से और बिना किसी बाधा के प्राप्त हो, जिससे वे आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा में सशक्त रूप से शामिल हो सकें।

ट्राईसाइकिल प्राप्त कर लाभार्थी नेपाल सिंह ने खुशी व्यक्त की और जिला प्रशासन का आभार जताया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.