स्पोर्ट्स विंग के प्रदेश सचिव अहफ़ाज़ खान ने सांसद संजय सिंह की रिहाई को अपने खून से लिखा पत्र

रामपुर. आम आदमी पार्टी स्पोर्ट्स विंग के प्रदेश सचिव अहफाज़ खान ने भारत के राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रिहाई की माँग की।

अहफाज़ खान ने पत्र में लिखा है कि सजंय सिंह एक ईमानदार नेता है और हिंदुस्तान के कमज़ोर लोगों की आवाज़ सदन में उठाते हैं साथ ही मोदी सरकार की नाकामियों को उजागर करते हैं इसलिए संजय सिंह को झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया है। अहफाज़ खान ने कहा कि मैं देश का नागरिक होने के नाते अपने खून से पत्र लिखकर संजय सिंह की रिहाई की माँग करता हूँ। और जब तक संजय सिंह रिहा नही होते तब तक रोज़ एक सिपाही अपने खून से पत्र लिखता रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.